ड्यूटी भूलकर डांस देखने लगे दारोगा जी

Dainik Jagran 2016-10-14

Views 4.5K

बिहार के आरा में बार बालाओं का अश्लील डांस देखने और रुपये लुटाने वाले पुलिसकर्मियों पर अभी कार्रवाई हुई ही थी कि एेसी ही दूसरी घटना राज्य के सुपौल में भी देखने को मिली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दारोगा स्टेज पर कुर्सी लगाकर बार बाला का अश्लील डांस देख रहे हैं। आपको बता दें कि इन दारोगा जी की ड्यूटी सुरक्षा को लेकर लगी थी, लेकिन वह बार बाला के डांस को देख अपनी ड्यूटी भूल गए। दरअसल जिले के राघोपुर थाना के दारोगा सत्येंद्र प्रसाद चौधरी की ड्यूटी मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा के लिए लगी थी। लेकिन दारोगा जी इस दौरान बार बाला का डांस देखने में बिजी हो गए। नीचे जगह नहीं होने पर आयोजन करने वालों ने उन्हें स्टेज पर बिठा दिया। फिर क्या था, दोरागा कुर्सी लगाकर स्टेज बैठ गए और सामने बार बाला अश्लील डांस करने लगी। इस दौरान किसी ने दारोगा का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बता दें की गुरुवार को आरा के कोइलवर में बार बाला के साथ डांस करने पर जोनल आईजी ने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।

Share This Video


Download

  
Report form
RELATED VIDEOS